भुगतान नहीं होने और किराये बढ़ाने की मांग , 4 फरवरी से जननी एक्सप्रेस हड़ताल पर
भोपाल
गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने वाली जननी एक्सप्रेस के पहिए जल्द ही थाने वाले हैं। जिसे लेकर जननी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। काफी समय से जननी एक्सप्रेस चलाने वाले वेंडर किराया बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन अब तक ना ही किराया बढ़ाया गया और ना ही उन्हें कोई आश्वासन मिला है। जिसके चलते जननी एक्सप्रेस चलाने वाले वेंडर ने 4 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया है।
जननी एक्सप्रेस के वेंडर एसोसिएशन ने कहा कि जिस कंपनी के जरिए से उन्होंने 4 साल पहले अनुबंध किया था, उसी के तहत अब तक जननी एक्सप्रेस को चलाया जा रहा था, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दामों में दिन-ब-दिन बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ा है। वहीं जननी एक्सप्रेस का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में उनकी मांग पूरी नहीं होने पर वे सभी हड़ताल करने को मजबूर है।
4 फरवरी से थम जाएंगे जननी एक्सप्रेस के पहिए
जननी एक्सप्रेस के वेंडर एसोसिएशन ने कहा कि 4 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। उनका कहना है कि लंबे समय से उनकी मांग है कि इसका किराया बढ़ाया जाए, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते जननी एक्सप्रेस को चलाने में काफी समस्या हो रही है। इस संबंध में कंपनी को 13 तारीख को नोटिस दिया गया था, कि उनकी समस्या का समाधान किया, लेकिन अब तक कंपनी ने भी कोई जवाब नहीं दिया है। ऐसे में मजबूर होकर 4 फरवरी से लगभग 800 जननी एक्सप्रेस अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
तीन महीने से कंपनी ने नहीं किया है भुगतान
जननी एक्सप्रेस वेंडर एसोसिएशन ने बताया कि कंपनी द्वारा पिछले 3 महीने से उनका भुगतान नहीं किया गया है। जिसके चलते गाड़ी वेंडर को अपने खर्चे पर ही जननी एक्सप्रेस को चलाना पड़ रहा है। ऐसे में अब उन्हें काफी समस्या भी आ रही है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के चलते गाड़ी का खर्चा ही नहीं निकल पा रहा है, तो आखिर कब तक ऐसे में वे गाड़ी चला पाएंगे।

पाठको की राय